पति पत्नि दोनों पर जानलेवा हमला , पति की मोैत पत्नी की हालत गंभीर ।
दबंग न्यूज लाईव
सोमवार 05.10.2020
Vikas Tiwari
9109281571
बिलासपुर – चिल्हाटी क्षेत्र में सड़क पर खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई, इस हत्याकांड में अज्ञात आरोपी ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पति की घर से कुछ दूरी पर खून से सनी लाश मिली है। वही उसकी पत्नी भी घर के अंदर गंभीर अवस्था मे ली है।
हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आपको बता दें ये पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी की है।सोमवार की सुबह हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल वयाप्त है। जानकारी के अनुसार मृतक तिरिथ राम यादव सेंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था।
वह अपनी पत्नी के साथ चिल्हाटी में रहता था। बीती रात दोनों खाना खाकर सो गए,जिसके बाद सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के सामने तिरिथ यादव की खून से सनी लाश देखी, और जब घर के अंदर जाकर देखातो मृतक कीपत्नी की भी घायल अवस्था मे तड़पती मिली।
जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. और घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही हत्या की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस और फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच हत्या की गुत्थी सुलझाने जुट गए हैं।