करगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

कवर्धा कलेक्टर ने किया भ्रष्टाचारियों के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक I

नव पदस्थ कवर्धा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के आने से भ्रष्टाचारियों के मन में भय व्याप्त

 

दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 02.07.2020

 

केशरी नंदन तिवारी,

कवर्धा। आम नागरिक और विशेषकर किसानों को छोटे-छोटे कामों के लिए पटवारी के पास जाना पड़ता है लेकिन, पंडरिया विकासखंड के पलानसरी के हल्का नम्बर 46 के पटवारी तिलक चन्द्र कोसले किसी भी काम करने के पहले रिश्वत की मांग करते है। इसकी शिकायत सोमवार को शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से की थी।

वही रिश्वत मांगे जाने का वीडियो भी जारी किया गया था वीडियो देखने के बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पटवारी को निलंबित किया। साथ ही कलेक्टर ने सोशल मीडिया में स्वयं निलंबित किये जाने की जानकारी दी है।

इससे पूर्व जो भी कलेक्टर जिले में पदस्थ रहे हैं वह आम लोगों से दूर ही रहते थे लेकिन नव पदस्थ कवर्धा कलेक्टर का अपना एक अलग ही अंदाज है, वह अन्य कलेक्टरों की अपेक्षा आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहते हैं और सभी व्यक्तियों का दुख पीड़ा सुनते हुए निवारण करते नजर आते हैं नव पदस्थ कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के आने से जिले में भ्रष्टाचारियों का बीपी हाई हो गया है कलेक्टर शर्मा ने आते ही पूर्व में हुए भ्रष्टाचार के प्रकरणों को खंगालना शुरू कर दिया है और उन पर लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है, इस कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में भय व्याप्त हो गया है कलेक्टर कवर्धा के कार्यों से आम लोगों में भी प्रसन्नता देखी जा सकती है साथ ही लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button