करगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतरायपुर

छत्तीसगढ में 21 जुलाई के बाद एक सप्ताह का होगा लॉकडाउन 

लॉकडाउन करने का अधिकार कलेक्टर को होगा 

पूरे छत्तीसगढ में नही होगा लॉकडाउन जहां संक्रमण अधिक वहां होगा लॉकडाउन

 

दबंग न्यूज लाईव

18 जुलाई 2020। 

रायपुर – सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन 7 दिन से कम का नहीं होगा।

हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये अधिकार के बाद अब संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।

Related Articles

Back to top button