बिलासपुर

बिलासपुर जिले में कोई कोरोना पॉजीटिव नहीं – डॉ. महाजन

[ad_1]

बिलासपुर। शहर और जिले के लिए एक अच्छी खबर है। आज की स्थिति में यहां पर कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव नहीं है। अब तक जिले में 301 सैंपल लिए जा चुके हैं। आज भी 21 नए सैंपल लिए लेकिन अब तक जो रिपोर्ट आए हैं वे सभी निगेटिव है।

बिलासपुर जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। डॉ. महाजन ने बताया कि बिलासपुर जिले में अब तक 1 हजार 85 लोगों को चिन्हांकित किया गया। जिसमें गृह मंत्रालय ने 74 लोगों की सूची दी थी। शेष 1 हजार 11 अन्य माध्यमों से खोजे गए थे। बिलासपुर जिले में रह रहे 71 लोग लाकडाउन के बाद अपने गृह जिले में चले गए।

डॉ. महाजन के मुताबिक बाहर से यात्री लगातार बिलासपुर आ रहे हैं। जो यहां के निवासी हैं। आज भी 14 लोग यहां आए हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 998 व्यक्तियों को रखा गया, जो सभी पूर्णत: स्वस्थ हैं। इस बीच जांच के लिए 301 सैंपल भेजे गए। जिसमें 238 सैंपल के रिपोर्ट आ चुका है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। सिर्फ 1 पॉजीटिव पाया गया। जिनको उपचार के लिए रखा गया। पुन: सैंपल में निगेटिव आया जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी 62 सैंपल कि रिपोर्ट आने बाकी है। सीएमएचओ ने बताया कि आज 9 अप्रैल को 21 नए सैंपल लिए गए हैं।

Follow Us



Follow us on Facebook


Related Articles

Back to top button