करगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यबिलासपुररायपुर

नगर की सफाई व्यवस्था देखने वाले नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी से परेशान ।

                                अपनी व्यथा ले पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष के घर ।

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 13.10.2026
कोटा – कोटा में रविवार का दिन काफी गहमागहमी वाला और हाई फ्रोफाईल वाला रहा क्योंकि  सुबह सुबह नगर पालिका के सीएमओ ने महाशक्ति चौक के पास रोड पर लगे एक बिजली के पोल को अपनी कार से दे मारा । इस घटना के तत्काल बाद नगर पालिका के जो कर्मचारी काम के समय गायब रहते हैं वो सब घटना स्थल पर पहुंच गए । एक कर्मचारी ने तुंरत साहब को अपनी गाड़ी में बिठाया और घर ले गया जबकि बाकी के कर्मचारी , नगर पालिका की जेसीबी और ट्रेक्टर सब मदद को पहुंच गए ।


इसके बाद आस पास के लोगों का कहना था कि सीएमओ साहब नशे में थे जबकि नगर पंचायत के कर्मचारी का कहना था कि साहब के उपर काम का बहुत अधिक दबाव था । नगर के सफाई कर्मी सुबह काम पर नहीं आए तो साहब उन्हें मनाने गए थे लेकिन वो नहीं माने साहब ये सहन नहीं कर पाए और ये हादसा हो गया ।


खैर इस घटना के बाद जितने मुंह उतनी बात होते रही लेकिन शाम होते होते नगर सफाई कर्मीयों का दल नगर पालिका अध्यक्ष के घर अपनी व्यथा लेकर पहुंच गया । सफाई कर्मीयों का कहना था कि नगर पालिका के सीएमओ राहुल यादव और वहां के कर्मचारी जीतु यादव ने उनके साथ गाली गलौज किया और मारपीट की और हमारे आवास की लाईट काट दी । ऐसे में हम कैसे काम कर पाएंगे । उनकी व्यथा को सुनने के लिए सांसद प्रतिनिधि के साथ ही नगर के पार्षद और एल्डरमेन भी पहुंच चुके थे ।

सफाई कर्मीयों का कहना था कि हम बाहर से आकर यहां काम कर रहे हैं और चार साल हो गए हैं हमारे रहने की व्यवस्था भी नगर पालिका ने ही की है । हमने नगर पालिका में पहले ही लिख कर दिया है कि हमारा वेतन हर माह की दस तारीख तक कर दिया जाए लेकिन वो कभी भी समय पर नहीं होता । इस बार भी दस तारीख तक पेमेंट नहीं हुआ इसलिए ग्यारह तारीख को हम लोग काम पर नहीं गए तो सुबह सुबह सीएमओ साहब हमारे आवास में आ गए और गाली गलौज करने लगे कि काम नहीं करना है तो यहां से चले जाओ तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है । इसके बाद उन्होंने हमारे आवास की लाईट कटवा दी ।
सफाई कर्मीयो का ये भी कहना था कि जब हम सभी नगर पालिका पहुंचे तो वहां भी सीएमओ साहब ने गाली गलौज किया और जीतु यादव ने एक साथी के साथ मारपीट भी की ।

सांसद प्रतिनिधी दुर्गेश साहू ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि – नगर की साफ सफाई की व्यवस्था देखने वाले इस सफाईकर्मीयों के साथ ये घटना नहीं होनी चाहिए ये निंदनीय है । ये सभी प्लेसमेंट के कर्मचारी हैं और अपना घर छोड़कर यहां हमारे नगर की सफाई व्यवस्था संभाले हुए हैं इनके साथ ऐसी घटना करने वाले सीएमओ और नगरपालिका के कर्मचारी की शिकायत उपर तक की जाएगी ।

इस पूरे मामले में सीएमओ राहुल यादव का पक्ष जानने के लिए उन्हें काल किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई । सफाईकर्मीयांे ने नगर पालिका के कर्मचारी जीतु यादव पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया था ऐसे में उनसे भी बात की गई तो उनका कहना था कि – नगर पालिका में सीसीटीवी लगा हुआ है यदि मैने मारपीट की है तो वो रिकार्ड हो गया होगा उसे देख लिया जाए । सफाई कर्मी जो आरोप लगा रहे हैं गलत हैं । नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर ही उनसे बात की गई है ।साहब नगर की सफाई व्यवस्था नहीं हो पाने को लेकर दबाव में थे ।


सफाई कर्मीयों ने इस पूरे मामले की लिखित  शिकायत कोटा थाने में की है देखना होगा कि पूरे मामले में आगे क्या होता हैै । वैसे ये पूरे सफाई कर्मचारी ठेकेदार के अंदर आते हैं ऐसे में इनकी पूरी व्यवस्था करने की जिम्मेदार ठेकेदार की होनी चाहिए लेेकिन सफाई कर्मीयों का कहना है कि पिछले चार साल से उन्होंने ना तो ठेकेदार को देखा है और ना ही कभी मिले हैं । ठेकेदार की जवाबदारी होनी चाहिए कि वो सफाईकर्मीयों के लिए ग्लब्स ,मास्क और बूट जैसे सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध करवाए लेकिन इनके पास ऐसे कोई भी उपकरण नहीं है और ये बिना अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें नगर की सफाई की व्यवस्था में लगे हुए हैं ।

सीएमओ इंजिनियर के लिए बनी बिल्डिंग में रहते हैं सफाई कर्मी – ये बड़ी अंचभे वाली बात है कि नगर पालिका के सीएमओ और इंजिनियर के रहने के लिए जो भवन बने थे उसमें पिछले चार सालों से ये सफाई कर्मी रह रहे हैं । जब सीएमओ और इंजिनियर को ऐसे भवन में रहना ही नहीं है तो फिर जनता के लाखों रूपए ऐसे फालतु कामों में क्यों खर्च किए जाते हैं ?

Related Articles

Back to top button