करगी रोडकोरबाछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा में बढ़ते अपराधों की वजह क्या है ? क्या कोटा अपराधियों को रास आने लगा है ?

सरैहा के जंगल में मिली लाश किसकी है ? अपराधी कौन हैं और अपराध का मोटिव क्या है ? अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस जुटी ।

21 नवबंर 2026
कोटा/बिलासपुर – कोटा की सीमा में बढ़ते अवैध ढाबे और रिसार्ट । आसानी से मिलते शराब ,शबाब और कबाब । घने जंगल ,सुनसान ईलाके और ऐसे में बाहरी आमद क्या ये सब कोटा क्षेत्र में अपराधियों को लुभाने लगा है ? सरैहा के जंगल में मिली एक लाश ने ईलाके की सुरक्षा ,पुलिस पेट्रोलिंग और अपराध के बढ़ते कदमों ने कई सवाल उठा दिए हैं ।

निष्पक्ष नजर के वेब पेज पर जल्द ही पढ़िए वाईल्ड लाईफ की रोमांचक कहानी ।

शिवतराई से सरैहा पटैता तक वन विकास निगम का क्षेत्र है और ऐसे में वन विकास निगम के कर्मचारी यहां लकड़ी चोरों की पतासाजी के लिए और वनों की सुरक्षा के लिए गश्त करते रहते हैं ।  कल भी वन विकास निगम के गश्ती कर्मचारी आरएफ 133 में गश्त पर थे जब उन्होंने जंगल के बीच में मेन रोड से लगभग साठ से सत्तर मीटर अंदर एक अधजली लाश को देखा जिसे मोटर सायकल से बांधकर जला दिया गया था ।

चूंकि मामला संवेदनशील और अपराध का था ऐसे में विभाग के अधिकारी ने कोटा थाने में इस घटना की सूचना दी ।

जानकारी के बाद कोटा थाने की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि मोटरसायकल के साथ एक पुरूष की अधजली लाश वहां पड़ी है । मामला चूंकि बड़ा था इसलिए कोटा पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और जांच में जुट गई । लेकिन अंधेरा होने के कारण कल की जांच को रोकना पड़ा और पुलिस की एक टीम को कल रात घटना स्थल के पास ही कैम्प करना पड़ा ।

आज सुबह पुलिस ने एफएसएल टीम व डाग स्कॉड को भी मौके पर बुला लिया लेकिन टीम और डॉग स्कॉड ने क्या सुराग पुलिस को दिए इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है । वैसे आज के मौसम और लगातार गिरते पानी को देखते हुए लगता नहीं कि डाग स्कॉड को ज्यादा कुुछ मिला होगा ।

 आखिर मृत व्यक्ति कौन है ? किसने ये जघन्य अपराध किया ? अपराधी कितने थे ? कौन थे ? और इस जघन्य हत्याकांड का मोटिव क्या था ? जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझेगी जरूर और सारा मामला सामने आ जाएगा क्योंकि कोई भी अपराधी कितना भी चालाक हो सुराग छोड़ ही देता है । और अपराध कभी छूपता नहीं । ये केस कब सुलझेगा ये भविष्य बताएगा । लेकिन अब पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सचेत होने की जरूरत है क्योंकि ऐसे अपराध कोटा के आबोहवा के लिए ठीक नहीं है ।

Related Articles

Back to top button