रेत चोरों ने कर दी पंचायत की सड़क खराब मुरूम रोड पर चलने लगे टेªक्टर ।
किसानों को होगी दिक्कत । ना पंचायत को फिकर ना अधिकारियों को ।

दबंग न्यूज लाईव
बुधवार 03.06.202
करगीरोड कोटा – कोटा क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार गजब ढंग से फल फूल रहा है जिसमें कमाई तो सब कर रहे हैं लेकिन इसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ता है । रेत के भारी वाहनों के चलते जब करोड़ो की रोड खराब हो गई तो सोचिए गांव की मुरूम रोड का क्या हाल होगा ।
रेत चोरों ने छापेमार कार्यवाही से बचने के लिए इन दिनों एक नया रास्ता तलाश कर लिया है । गोबरीपाट , पटैता और करगी की तरफ जाने के लिए ये मेन रोड को छोड़कर कुंवारीमुड़ा बैरियर से चंगोरी खार की मुरूम रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे पूरा रोड गडढो में बदल गया है । रेत चोरों के द्वारा खराब किए कच्चे रोड पर अब इधर से आने जाने वाले किसानों और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

पंचायत के प्रतिनिधियों को चाहिए कि ऐसे अवैध रेत वाहनों को अपनी पंचायत की सड़क खराब करने से मना करे जिससे उनके पंचायत की सड़क सहीं रहे । गांव वालों ने कहा कि यदि अब ये अवैध रेत परिवहन वाहन नहीं रूके तो शिकायत की जाएगी । खनिज विभाग को भी इस तरफ ध्यान देते हुए इस रोड पर छापेमार कार्यवाही करनी चाहिए ।



