कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

सागौन तस्करों पर वन विकास निगम का शिकंजा , दो पिकअप सहित सागौन लटठा जप्त ।

दबंग न्यूज लाईव
सोमवार 02.03.2026

कोटा – वन विकास निगम के गस्ती दल ने कल रात सेमरिया क्षेत्र में दो पिकअप में 12 नग सागौन लट्ठा को जप्त किया लेकिन सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात को वन विकास निगम का अमला क्षेत्र के गश्त पर था इसी समय उन्हें सागौन तस्करी की सूचना मिली । सूचना के बाद वन विकास निगम का दस्ता परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी विवेक देवांगन के नेतृत्व में उक्त स्थान पर पहुंचा ।


वन विकास निगम के अमले को देख कर तस्कर गाड़ी और सागौन को छोड़ कर फरार हो गए । वन विकास के अमले ने कुछ दूर उन्हें दौड़ाया लेकिन सभी मौके से भाग गए ।


विभाग ने इसके बाद दो पिकअप सीजी 10 ए वाय 9034 और सीजी 13 एल 2428 को 12 नग सागौन लटठे के साथ जप्त कर आगे की कार्यवाही की । उक्त कार्यवाही में रवि कुमार जगत बेलगहना परियोजना अधिकारी , अरविंद बंजारे , अशोक साहू ,गोपाल दास वैष्णव ,हेमंत कुमार सिदार , शेमुअल तिग्गा , के डी मानिकपुरी , देव सिंह भारद्वाज ,हितेन्द्र दीवान,राहूल शर्मा , ओकेश अग्रवाल ,नंद किशोर सिंह ,रामकिशन यादव ,लालेंद्र खूंटे के साथ ही बेलगहना एवं तेंदुवा रेंज के श्रमिक भी शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button