कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा जनपद पंचायत के लगभग 18 से 20 सदस्य कव्हरेज से बाहर ।

अविश्वास प्रस्ताव का पत्र देने के बाद से अपना जनपद क्षेत्र छोड़कर हुए रेंज से बाहर ।

दबंग न्यूज लाईव
बुधवार 16.06.2026
कोटा – कोटा जनपद पंचायत में अध्यक्ष सूरज भारद्वाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र कलेक्टर को देने के बाद से ही लगभग 20 सदस्य अपने अपने जनपद क्षेत्र को छोड़कर कव्हरेज से बाहर हो गए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा जनपद के सदस्य अपनी अध्यक्ष से नाराज चल रहे थे । यूं तो कागजों में नाराजगी की कुछ वजहें बताई गई है लेकिन लगता है नाराजगी के यही कारण नहीं है इसके अलावा भी बहुत कुछ है जिसके कारण सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एकजूट हुए हैं ।


यदि पूरे मामले को समझना है तो एक से डेढ़ साल पिछे जाना होगा जब जनपद पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव होना था । जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से करगी क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीतने वाली श्रीमती रश्मि घनश्याम दीक्षित का नाम सबसे आगे चल रहा था । लेकिन बीजेपी अपने दम पर अध्यक्ष नहीं बना सकती थी इसलिए उसने राजनीति की एक बेहतरीन चाल चली और सूरज साधेलाल भारद्वाज जो कि निर्दलिय जीत कर आई थी और जिन्होंने भाजपा के ही प्रत्याशी को हराया था रातों रात बीजेपी ज्वाईन कराकर अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम आगे कर दिया । ऐसे में बीजेपी के पास अध्यक्ष पद के लिए पर्याप्त संख्या हो गई ।


चूंकि बीजेपी में अनुशासन तगड़ा होता है इसलिए उस समय किसी ने कुछ नहीं कहा और व्होटिंग के बाद सूरज साधेलाल भारद्वाज जनपद की अध्यक्ष बन गई । लेकिन ये ताज कांटो भरा था और पिछले डेढ साल में ये देखने में भी आया ।

दो दिन पहले ही कोटा जनपद पंचायत के ग्यारह सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन देने के बाद से जनपद पंचायत का माहौल पूरी तरह से बदला दिखाई दे रहा है । इसके साथ ही कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि यदि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया तो क्या इस बार श्रीमती रश्मि घनश्याम दीक्षित की ताजपोशी अध्यक्ष पद पर हो सकती है ?

फिलहाल अब सभी को अविश्वास प्रस्ताव के नोटिफिकेशन का इंतजार है जिसके आने के बाद ये माहौल और गरम होगा । दोनों ही गुट अब अपने अपने पत्ते फिट करने में लगे हैं लेकिन जिस प्रकार से एक साथ 20 सदस्य आउट ऑफ कव्हरेज है उसने अध्यक्ष की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी ।

 

Related Articles

Back to top button