कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुरशिक्षा
Trending

चोरों की नजर अब स्कूल के मध्यान्ह भोजन पर ।

कुंवारीमुड़ा के प्राथमिक शाला से चोर ले भागे बर्तन और चांवल ।

दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 27.08.2026

कोटा – त्यौहार के एक दिन की छुट्टी के बाद जब कुंवारी मुडा प्राथमिक शाला के शिक्षक स्कूल पहुंचे तो स्कूल का ताला पहले से ही खुला मिला अंदर जाने पर पता चला कि ये काम चोरों का है जिन्होंने एक दिन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए यहां से मध्यान्ह भोजन का बर्तन और लगभग दो क्वि.चांवल के साथ तेल हल्दी मसाला भी पार कर दिया है । चोरों ने जिस कमरे में टीवी लगा है उसका ताला नहीं तोड़ पाए वर्ना यहां से टीवी भी गायब हो जाता ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब शाला स्टाफ यहां पहुंचा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई । वैसे ये पहला मौका नहीं है जब इस स्कूल को चोरों ने अपने टारगेट में लिया है । इसके पहले भी यहां एक बार चोरी हो चुकी है और उस समय भी चोरों ने बर्तन और चांवल पार कर दिया था लेकिन उस चोरी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी ।


आज हुई चोरी के बाद स्कूल प्रबंधन ने कोटा थाने में सूचना दे दी है । इसी बीच ये भी पता चला है कि स्कूल के पास ही स्थित शंकर जी के मंदिर का दान पेटी भी गायब है । और आशंका जताई जा रही है कि ये काम भी इन्हीं चोरों का हो सकता है ।

समझ ये नहीं आता कि जब सरकार लगभग फ्री में लोगों को चांवल दे रही है तो फिर चोरों को स्कूल के छोटे बच्चों के मध्यान्ह भोजन का चांवल चुराने की क्या जरूरत आ जाती है । वैसे सूत्रों का ये कहना है कि ये काम नशे के आदि लोगों का हो सकता है क्योंकि कोटा के गली गली में अवैध गांजा और शराब बिक रहा है और इसके सेवन के लिए नशेबाजों को पैसे की तो जरूरत पड़ती है । वैसे कोटा पुलिस जांच में जुट चुकी है और उम्मीद है इस बार रिपोर्ट दर्ज करते हुए ऐसे चोरों पर कड़ी कार्यवाही करेगी ।

Related Articles

Back to top button