छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

कोटा नगर पालिका की नालियों का हाल बेहाल ।

गंज स्कूल के सामने जज और एसडीओ आफिस के सामने की नाली ।

नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी बेसुध ।

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 05.05.2026

कोटा – दबंग न्यूज लाईव ने जब से कोटा की नालियों पर खबर चलाई है तब से लगभग हर दिन किसी ना किसी वार्ड की नालियों की तस्वीर और वीडियो लोग भेज रहे हैं और उस पर खबर चलाने की मांग कर रहे हैं ।


कल ही शाम को एक जागरूक नागरिक ने गंज स्कूल के सामने की नाली की तस्वीर और वीडियो भेजी साथ ही खबर चलाने का अनुरोध किया । गंज स्कूल के आगे जहां माननीय जज महोदय का निवास है और फारेस्ट का डिवीजन आफिस है ये नाली वहीं की है ।


नाली की तस्वीर देखकर समझ आता है कि नाली की सफाई महिनों से नहीं हुई है । पूरे नाली में सिर्फ कचरा ही कचरा दिख रहा है जिससे नाली जाम हो गई है । नाली की इस संडाध से आस पास के लोग भी विचलित हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका कोटा का सफाई डिपार्टमेंट को शायद इसकी जानकारी नहीं है ।
बारिश के पहले यदि कोटा के नालियों की सफाई नहीं होगी तो इस बारिश कोटा की सड़कों पर लोगों केा नालियों का कचरा और गंदा पानी ही देखने को मिलेगा ।

नगर पंचायत के सफाई विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और बारिश के पहले नगर की सभी नालियों की सफाई का अभियान चलाना चाहिए ।

 

Related Articles

Back to top button