कुरदर रिसार्ट चीतल कांड – चीतल का शिकार एवं मांस पकाने वाले आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत ।

दबंग न्यूज लाईव
बुधवार 06.05.2026
बिलासपुर – अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे कुरदर में पिछले मार्च महीने में वन विभाग ने यहां के जोहार इको रिसार्ट में चीतल का मांस पकाए जाने की जानकारी मुखबीर से मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने छापेमारी की थी । जहां कीचन में चीतल का मांस पकाया जा रहा था इसके बाद वन विभाग ने राजकुमार टोप्पो और पांच अन्य लोगों को वन जीव अपराध के तहत गिरफतार किया था । इस मामले में पहले सेशन कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था । बाद में इस केश को कोटा के युवा अधिवक्ता डा अर्पित लाल ने हाईकोर्ट में दायर किया ।
इस मामले की पैरवी करते हुए अधिवक्ता डॉ अर्पित लाल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपने सटिक तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि आरोपियों के द्वारा ना तो चीतल का शिकार किया गया था और न ही चीतल को पकाया गया था। चीतल की मौत जंगल में लगे फेंसिंग में फंसने के कारण हुई थी और अभी ये रिपोर्ट भी आनी बाकी है कि जो मांस पकाया जा रहा था वो चीतल का था भी या नहीं ऐसे में जमानत देना उचित होगा ।
डॉ॰ अर्पित लाल के तर्क को सुनकर माननीय चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने पहली ही सुनवाई में सारे आरोपियो को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।



