छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

नगर पालिका कोटा के सेवानिवृत् कर्मचारियों के अंतिम भुगतान की लंबित राशि का आया आबंटन ।

सालों से अपने भुगतान के लिए भटकते कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से मिली राहत ।

दबंग न्यूज लाईव
शुक्रवार 08.05.2026

कोटा – नगर पालिका कोटा से आए दिन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लंबित होने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार जो खबर मिली है वो सुखद है उन कर्मचारियों केे लिए जो सालों पहले सेवानिवृत्त हो चुके थे इनमें से तो कई अब इस दुनिया में भी नहीं रहे और अब उनके परिवार आर्थिक समस्या से घिरे हुए थे ।


ये ऐसे परिवार थे जिन्होंने इस राशि के मिलने की आश ही छोड़ दी थी लेकिन कहीं न कहीं एक उम्मीद तो जरूर थी कि शायद कभी ये पैसे उन्हें मिल जाएं । नगर पंचायत के ऐसे सोलह सेवानिवृत्त कर्मचारी थे जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद उनके समर्पित अवकाश और अन्य उपादन का देय होना था लेकिन सालों के इंतजार ने उन्हें मायूस कर दिया था ।

इन सोलह कर्मचारियों में कई तो अपनी इस जमा पूंजी की राह देखते हुए इस दुनिया से बिदा ले चुके हैं । ऐसे में परिवार वाले भी उस जमा पूंजी की उम्मीद छोड़ चुके थे । लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू ने इस मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समझा और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को इस बारे में एक पत्र लिखते हुए पूरे मामले से अवगत कराकर राशि आबंटन की मांग की ।

उपमुख्यमंत्री ने भी इस मामले में सहृदयता दिखाते हुए 23 अप्रेल 2026 को सोलह कर्मचारियों के देय राशि का आंबटन लगभग 59 लाख रूपए जारी कर दिया । इन सोलह कर्मचारियों में राजकुमार मिश्रा ,सुनिल गुप्ता ,गंगाराम साहू , विजय कुमार केंवट , सोमनाथ कौशिक , सरसुता बाई बिंझवार , सुखनंदन यादव , स्व. सुरेन्द्र नाथ मिश्रा , मोतीराम साहू , स्व.बिरझूराम लोधी , काशीराम साहू, जगदीश प्रसाद शुक्ला , स्व.विजय गुप्ता ,स्व.प्रभाकर मिश्रा.स्व. संतोष साहू और अशोक यादव हैं ।

आबंटन आने के बाद नगर पालिका ने लगभग सात लोगों के लगभग 25 लाख के लगभग की राशि केे चेक भी प्रदान कर दिए हैं और बाकी के कर्मचारियों के चेक भी जल्द जारी करने वाली है । कुछ कर्मचारियों को तो नगरपंचायत के कर्मचारियों ने बकायदा स्वयं ही बैंक ले जाकर उनके विड्राल भरे और पैसे निकलवा के दिए हैं ।

नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू के इस प्रयास ने सालों से राशि के इंतजार कर रहे परिवारों को बड़ी राहत दिलवाई है ।

Related Articles

Back to top button