छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

अपने पितृ पुरूष को उनकी पुण्यतिथी पर भूले कोटा के भाजपाई ।

जिस शख्स ने सत्ता दिलाई उनकी प्रतिमा पर फूल माला तक नहीं ।

जानकारी मांगने के बाद रात साढ़े आठ बजे उनकी प्रतिमा पर दीप जले ।

दबंग न्यूज लाईव
रविवार 16.08.2026

कोटा – 16 अगस्त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथी है लेकिन विडबंना जिस शख्स ने पार्टी को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाया उनकी प्रतिमा पर आज के दिन किसी को फूल माला तक चढ़ाने की याद नहीं रही । दबंग न्यूज लाईव ने जब भाजपा के नेताओं से इस बारे में जानकारी ली तो सभी इस मामले में कुछ कहने से बचते रहे । बाद में पता चला रात साढे आठ नौ बजे संगठन के लोग उनकी प्रतिमा के पास पहुंचे और दीप जलाकर श्रृृद्धाजंली अर्पित की ।


कोटा नगर में जनपद आफिस के सामने स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है । किसी महापुरूष की प्रतिमा इसलिए सार्वजनिक जगह पर लगाई जाती है कि आने वाली पीढ़ी देश और समाज में दिए गए उनके योगदान को याद रखें । यूं भी स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी जैसे नेता और प्रधानमंत्री को कोई यूं ही भूल भी नहीं पाएगा । जब जब राजनीति में सूचिता ,ईमानदारी और सहनशिलता की बात आएगी बाजपेयी जी जरूर याद आएंगे ।


लेकिन आज उनकी पुण्य तिथि पर कोटा भाजपा संगठन ने उन्हें भूला दिया । जानकारी ये मिली कि आज कोई भी उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने नहीं गया क्योंकि सभी के सभी जिले में विरोध प्रदर्शन में गए हुए थे ।


ये अलग बात है कि सोशल मीडिया पर जरूर भाजपा के कुछ जागरूक लोगों ने उनकी पुण्यतिथि के पोस्टर लगाकर उन्हें याद किया लेकिन प्रतिमा तक जाकर फूल माला चढ़ाने की याद शायद किसी को नहीं रही ।

इस संबंध में जिला ग्रामीण के अध्यक्ष मोहित जायसवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि माल्यार्पण हुआ होगा । मैं तो बिलासपुर में हूं मंडल अध्यक्ष भी बाहर हैं और मंडल महामंत्री बिमार हैं वैसे मैं पता करता हूं ।

बाद में साढे़ आठ नौ बजे रात को स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी के प्रतिमा के सामने दीप जलाकर श्रृद्धाजंली अर्पित की गई ।

Related Articles

Back to top button