
दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 02.04.2026
गुरूवार 02.04.2026
बिलासपुर – आबकारी विभाग यूं तो हमेशा विवादों और चर्चाओं में रहता है लेकिन इस समय कोटा क्षेत्र की बागडोर संभाले बी.एस.राठिया पर जिस प्रकार से अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं उसने आबकारी विभाग के कामकाज पर सवालिया निशान लगा दिए हैं ।

कुछ दिन पहले ही सूत्रों से पता चला था कि आबकारी विभाग ने कोटा के सेमरिया क्षेत्र में कई जगह अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्यवाही की लेकिन लेन देन करके छोड़ दिया । बाद में मीडिया ने उनसे मामले में जानकारी ली तो उन्होंने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए ये तो कहा कि कार्यवाही हुई है लेकिन क्या और किस पर इसकी कोई जानकारी नहीं दे पाए ।
भाजपा युवा मोर्चा के कोटा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने बी एस राठिया के काम काज को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ओैर आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन से शिकायत की है । शिकायत मे बी एस राठिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा है कि कोटा ,रतनपुर और बेलगहना क्षेत्र में बी एस राठिया के द्वारा अवैध शराब का संचालन कराया जा रहा है साथ ही अवैध वसूली भी की जा रही है । उन्होंने आगे लिखा है कि प्रशासन से इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन उचित कार्यवाही नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है ।
बहरहाल देखना होगा इस शिकायत के बाद बीएस राठिया पर कैसी और क्या कार्यवाही होती है ।
बहरहाल देखना होगा इस शिकायत के बाद बीएस राठिया पर कैसी और क्या कार्यवाही होती है ।



