करगी रोडबिलासपुरमरवाहीरायपुर

राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेेेेवा दिवस के रूप में मनाया 

खाद्य समाग्री कोरोना किट, व मास्क का किया गया वितरण 
पौधेरोपण कर प्राकृतिक संतुलन व हरियाली की बात कही गई 
दबंग न्यूज लाईव
बिलासपुर –19 जून को राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ नेें जोश और उत्साह के साथ मनाया गया राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा भाव के साथ जरूरत मंद लोगों को समाग्री वितरण, मास्क वितरण  कर मनाया गया ।
बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकारी  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा के ग्राम मस्तूरी के इंदिरा आवास में न्याय किट (राशन सामग्री एवं सैनिटाइजर व मास्क) व छोटे बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। राहुल गांधी  द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से लगातार इस विषय पर निम्न वर्ग  की ओर ध्यान आकृष्ट कर उनकी मदद के लिए आवाज उठाया जा रहा है ।इस महामारी के बीच राहुल गांधी ने आव्हान कर कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपने जन्मदिन को उत्साह के तौर पर ना मनाने आग्रह किया है।जिसके उपरांत भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा उत्साह ना मना कर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री सैनिटाइजर मास्क (न्याय किट) बनाकर छोटे बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया ।
इस अवसर पर महेंद्र गंगोत्री कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, नितेश सिंह जनपद उपाध्यक्ष मस्तूरी ,गौरव दुबे प्रदेश सचिव, भावेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रंजीत सिंह जिला अध्यक्ष एनएसयूआई ,अशोक राजवाल,अरविंद लहरिया,निखिल सोनी,रघु सुनील पटेल, बिट्टू साहू,तरुण यादव, रवि बोले दद्दू सोनकर ,रितेश बोले, प्रतीक सिंह, एजाज हैदर, अंकित अवस्थी जितेन्द्र लहरें ,आशुतोष जांगड़े ,भवानी राय ,रोहन गोरख ,अंकित सोनी ,गौरव बोले,प्रियल बोले, गोपाल अहिरवार आदि बड़ी संख्या में यूंकाई उपस्थित थे।
कोटा में आज राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का प्रदेश कांग्रेस कामेटी विधि विभाग के अध्य्क्ष संदीप दुबे एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कोटा कोर्ट परिसर में प्रदेश महामंत्री आक्रोश त्रिवेदी द्वारा सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमे अटल श्रीवास्तव, चुन्नी लाल साहू, अरुण चौहान, विभोर सिंह, विजय केशरवानी, अभयनारायण राय, माया मिश्रा की उपस्थित में  वृक्षारोपण ,मास्क,खाद्यय सामग्री वितरण एवं किसान डायरी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कुलवंत सिंह,आनंद अग्रवाल, अरूण    अरूण त्रिवेदी, प्रकाश जयसवाल, अभिषेक तिवारी,सतीश जोशी,अभय गुप्ता के साथ अधिवक्ता संघ कोटा एवं कोटा कांग्रेस के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button