करगी रोडकोरबाछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

सेंट्रल जेल में कोटा दवनपूर के बंद कैदी पर हमला ,इलाज के दौरान सिम्स में हुई मौत ।

जेल के भीतर मचा हडकंप सुरक्षा पर उठे सवाल ।

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 23.06.2026

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर में आज सुबह हुए खूनी खेल में पिछले 17 साल से बंदी ने कोटा क्षेत्र के दवनपुर निवासी नीलू जगत पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक विचाराधीन बंदी की हत्या से सनसनी फैल गई। जेल की ई-वन बैरक में बंद एक कैदी ने दूसरे बंदी के सिर पर सीमेंट के ढक्कननुमा पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंदी को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के दवनपुर निवासी नीलू जगत वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के मामले में केंद्रीय जेल में बंद था। उसे जेल की ई-वन बैरक में रखा गया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बैरक में कुछ बंदी लूडो खेल रहे थे, जबकि नीलू पास में लेटा हुआ था।

इसी दौरान तिहरे हत्याकांड में सजा काट रहा कैदी राजेश राय वहां पहुंचा और अचानक अपने हाथ में रखे सीमेंट से बने ढक्कननुमा पत्थर से नीलू जगत के सिर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने लगातार कई वार किए, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद जेल कर्मियों ने तत्काल घायल बंदी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जेल प्रबंधन ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
केंद्रीय जेल के भीतर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैरक के भीतर ऐसा भारी पत्थर आरोपी के हाथ तक कैसे पहुंचा और उसने खुलेआम हमला कैसे कर दिया। पुलिस और जेल प्रशासन अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button