अचानकमार टाईगर रिजर्व के कई जोन में लगी आग ।
आग लगने के बाद प्रबंधन को याद आया फिर रखा गया फायर वाचर ।

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 28.04.2026
बिलासपुर/कोटा – प्रदेश के सबसे बड़े टायगर रिजर्व अचानकमार के कई जोन में पिछले दिनों आग लग गई । कर्मचारियों की कमी के चलते बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच सूत्रों से निकलकर जो सबसे बड़ी जानकारी सामने आई उसके अनुसार हर साल अप्रेल माह के शुरूवात में ही फायर वाचरों की नियुक्ति हो जाती है लेकिन इस बार बीस तारीख तक नहीं हो पाई थी । अचानकमार के कई हिस्सों में आग लगने के बाद फायर वाचरों की नियुक्ति की गई । उसमें भी अभी कई जोन ऐसे हैं जहां फायर वाचर नहीं है ।
यदि सूत्रों से मिली ये जानकारी सहीं है तो फिर ये अचानकमार टाईगर रिजर्व प्रबंधन की घोर लापरवाही है । गरमी अपने चरम पर है ऐसे में एटीआर के अंदर के जल स्त्रोत भी सुखने की कगार पर है जो उस पर यदि आग लग जाए तो ऐसे में वन्य जीवों और पक्षीयों पर दोहरा संकट छा जाता है ।
वैसे भी अचानकमार टाईगर रिजर्व में समय समय पर ऐसी कई गंभीर घटनाएं सामने आते रहती है उसके बाद भी समय पर एटीआर प्रबंधन का ध्यान नहीं देना उसकी संवेदनशीलता को दर्शाता है । सरकार को अपने टाईगर रिजर्व के साथ ही अन्य वन्य क्षेत्रों को भी सुरक्षित रखने के उपाय करने चाहिए जिससे वनों के साथ ही वन्य जीव और पक्षीयों को सुरक्षित वातावरण मिल सके ।
इस पूरे मामले में अधिक जानकारी के लिए एटीआर के डीडी यू आर गणेशन से संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई ऐसे में कई महत्वपूर्ण सवाल रह गए जिनका जवाब नहीं मिल पाया ।



