करगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरमरवाही

वन भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन , दो आरोपी गए जेल ।

कोटा क्षेत्र में भी वन भूमि के साथ डेम के डूबान पर अवैध कब्जा ।

दबंग न्यूज लाईव
शुक्रवार 27.03.2026
कोटा – बिलासपुर जिले का कोटा विकासखंड ही एकमात्र ऐसा विकासखंड है जहां वन हैं लेकिन धीरे धीरे ये वन क्षेत्र भी सिमट रहे हैं कारण है वन भूमि पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है और बड़ी मात्रा में वन भूमि को खेत के रूप में बदला जा रहा है ।
बिते दिनों वन विभाग ने बेलगहना क्षेत्र के भेलवाटिकरी में ऐसे ही वन भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलवाटिकरी के कक्ष क्रमांक 2252 और 2472 में बारह कब्जाधारियों ने पेड़ों की कटाई करते हुए उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया था । जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वन अधिनियमों के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कोंचरा निवासी तीजराम और मनईया पाव को गिरफतार करके न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । इस पूरे मामले की कार्यवाही में वन विभाग वन परिक्षेत्र बेलगहना के डिप्टी रेंजर शिवकुमार पैकरा,एवं स्टाफ पंकज साहू संत कुमार वाकरें सोमप्रकाश जय सिंधू , सावन यादव, शैलेन्द्र पोर्ते की टीम ने ये कार्यवाही की ।
वन भूमि पर कोटा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है डेम की तरफ लगने वाले वन भूमि पर एक पंचायत के प्रतिनिधि ने भी कई एकड़ भूमि पर अवैध उत्खनन करते हुए कब्जा कर लिया है । इसके अलावा डेम के डूबान क्षेत्र में भी लोगों ने कब्जे करते हुए खेत और मकान बनाने शुरू कर दिए हैं । सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है ।
वन विभाग के एसडीओ भास्करन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि – वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकना हमारी जिम्मेदारी है और समय समय पर पूरा विभाग वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की कार्यवाही करते रहता है ।

Related Articles

Back to top button