छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending
खबर का असर -जयस्तम्भ चौक में गडढे की हुई मरम्मत ।
बाधित होने वाले यातायात से मिलेगी राहत ।

दबंग न्यूज लाईव
सोमवार 16.03.2026
कोटा – दबंग न्यूज लाईव ने 11 मार्च के अपने अंक में जयस्तम्भ चौक के मेन रोड में हुए भारी भरकम गडढे की खबर प्रकाशित की थी ।

बेलगहना जाने वाले रोड पर हुए इस गडढे से नाका चौक का यातायात काफी प्रभावित हो रहा था तथा हर समय यहां जाम की स्थिति लग रही थी । यातायात और लोगों की परेशानी और प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए दबंग न्यूज लाईव ने एक खबर प्रकाशित की थी।

,खबर के बाद पीडब्लूडी ने मामले में संज्ञान लेते हुए इस गडढे की रिपेरिंग करा दी है । फिलहाल नई रिपेरिंग को सुरक्षित रखने के लिए अभी बेरिकेड लगा हुआ है लेकिन जल्द ही ये हटा लिया जाएगा जिससे यातायात में लोगों को राहत मिलेगी ।

नाका चौक के व्यापारियों ने भी इसके लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया है



