कोटा मेले में भारी अव्यवस्था नगर पंचायत और पुलिस नहीं संभाल पा रही व्यवस्था ,घंटों जाम में फंसे लोग ।
पहली बार कोटेश्वर मेले में जमीन मालिक और नगर पंचायत दोनों कर रहे राजस्व वसूली ।

दबंग न्यूज लाईव
रविवार 22.02.2026
कोटा – कोटा का प्रसिद्ध कोटेश्वर मेला इस साल अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है । ना नगर पालिका व्यवस्था सुधार पा रही है और ना ही पुलिस । आज रविवार का दिन होने के कारण मेले में भारी भी़ड़ थी । कोटा का मेला पहाड़ की दूसरी तरफ लगता है उधर का क्या हाल था ये तो नहीं पता लेकिन पहाड़ के इस तरफ कोटा रतनपुर रोड में स्लीपर फैक्ट्री के पास आज घंटों का जाम लगा रहा । हजारों गाड़ियां फंस गई लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने में नगर पंचायत और कोटा पुलिस दोनों असफल रहे ।

अंडर ब्रिज की तरफ जाम तो लगा ही था कई घंटे बाद यहां एक पुलिस का जवान डयूटी में दिखाई दिया जो लोगों को धौराभांठा वाले रास्ते से जाने की सलाह दे रहा था लेकिन ये रास्ता भी रेत मुरूम से और गडढो से भरा हुआ था जिससे पुरा ट्रेफिक फिर से एक ही रास्ते पर जमा हो गया ।

ये पहला मौका है जब कोटेश्वर मेले में इस प्रकार की अव्यवस्था दिखाई दे रही है । शुरू से ही मेले में राजस्व वसूली को लेकर नगर पंचायत और जमीन मालिकों के बीच समन्वय नहीं बैठ पाया जिसका खामियाजा यहां आए व्यापारीयों को उठाना पड़ रहा है । ये पहला मौका है जब नगर पंचायत के साथ ही जमीन मालिक भी राजस्व वसूल रहे हैं ऐसे में कई व्यापारियों ने अगली बार यहां के मेले में आने पर संशय व्यक्त किया ।

इस बार नगर पंचायत ने भी लाईट और सायकल स्टैण्ड का ठेका बिना किसी फार्मेलटी के अपने लोगों को पकड़ा दिया और खुद भी राजस्व वसूलने लगे लेकिन नगर पंचायत का ध्यान इस बार सिर्फ मेले में लगे मंच पर ही था उसके बाद आम जनता की सुविधा की तरफ इन्होंने ढेले भर का भी ध्यान नहीं दिया । नगर के लोगों का कहना था कि मेले में इतनी अव्यवस्था तो हमने आज तक नहीं देखी ।

