करगी रोडकोरबाछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा की छोटी छोटी समस्या भी इतनी बड़ी होती है जिसे हल करने में सालों लग जाते हैं ।

अधिकारी और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार का खामियाजा नगर की जनता भुगत रही ।

दबंग न्यूज लाईव
बुधवार 11.03.2026
कोटा – कोटा शहर नगर पंचायत से नगरपालिका बनने के आधे रास्ते पर खड़ा हांफ रहा है और देख रहा है कि उसने पिछे क्या छोड़ा है और आगे उसके लिए क्या है लेकिन इस देखने के क्रम में उसे आगे और पिछे सिर्फ अव्यवस्था और समस्याएं ही दिखाई दे रही है । क्योंकि इस शहर की छोटी मोटी समस्याएं जो घंटो और मिनटों में हल हो सकती है उसे सुधारने में जिम्मेदारों को महिनों और सालों लग जाते हैं ।


ऐसी ही एक समस्या पिछले लगभग तीन चार माह से जयस्तभं नाका चौक में देखने को मिल रही है । इस भीड़ भाड़ और व्यस्तम चौराहे पर राममंदिर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर बने शायद वहां कांक्रीट करके नाला बनाया गया हो उस जगह पर बड़ा सा गडढा हो चुका है जो काफी खतरनाक ढंग से दिनों दिन बढ़ते चले जा रहा है ।


अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी टालने के लिए पहले यहां लाल झंडा लगा कर राहगीरों को सचेत किया फिर जब गडढ़ा और बढ़ गया तो उस पर पुलिस का अस्थायी बेरीकेट लगा दिया और अब शायद इंतजार में हो कि कोई बड़ा हादसा हो जाए तो फिर उसकी मरम्मत करवाई जाए ।


व्यस्त चौराहा होने के कारण इस गडढ़े ने यहां की टेªफिक व्यवस्था को बाधित करने का काम शुरू कर दिया है । लेकिन उसी रास्ते से दिन में चार बार निकलने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को ये गडढ़ा दिखाई ही नहीं देता और दिखे भी कैसे साहब लोगों की गाड़ी में तो पर्दे लगे होते हैं ।


खैर अब इंतजार इस बात का है कि कोई दुर्घटना यहां हो तो फिर ये गडढा भरा जाए वैसे अधिकारी ठेकेदार ने अपनी जेबें तो पहले ही भर ली है ।

Related Articles

Back to top button