छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा में फिर एक बार चोरों का धावा , पुलिस को दी खुली चुनौति ।

नाका चौक में रजनीश हार्ड वेयर को बनाया निशाना ।

दबंग न्यूज लाईव
रविवार 15.02.2026

कोटा – कोटा पुलिस पिछली चोरियों का ही सुराग लगाने में जुटी हुई थी कि इस बीच शनिवार और रविवार की दरमयानी रात कुछ अज्ञात चोरों ने फिर से नाका चौक के रजनीश हार्डवेयर को अपना निशाना बना लिया है । जानकारी के अनुसार चोरों ने रजनीश ट्रेडर्स के पिछे से दुकान में धावा बोला और नगद राशि और सामान के साथ ही सीसीटीवी का डीवीआर भी ले उड़े जिससे कैमरे में उनका ये काम ना दिख पाए ।


पिछले कई माह में कोटा और उसके आस पास कई चोरियों की वारदात हो चुकी है लेकिन अभी तक पिछली चोरियों का ही हिसाब किताब बाकी है ऐसे में एक बार फिर से चोरों ने कोटा पुलिस को चुनौति दे दी है । इसके पहले भी रजनीश ट्रेडर्स के बाजू में लाखों की चोरी हुई थी जिसका अब तक कुछ अता पता नहीं है ।

रजनीश ट्रेडर्स के मालिक रजनीश गुप्ता का कहना था कि – चोर पीछे के रास्ते से ही अंदर घुसे हैं सामान कितना चोरी हुआ उसका कोई अंदाजा अभी तो नहीं है लेकिन नगद में पंद्रह से बीस हजार रूपए थे जो गायब हैं साथ ही सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है । चोरों ने दुकान और उपर स्टूडियो का काफी सामान बिखरा दिया है ।


बहरहाल अभी तक कितने की चोरी हुई और क्या क्या चोरी हुआ उसकी कुछ प्रमाणिक और पुष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है उसके बाद ही कुछ अधिकारिक पुष्टि होगी ।

Related Articles

Back to top button