करगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

पंचायत सचिव ने घर में घुसकर किया महिला आरक्षक से किया दुष्कर्म ।

पुलिस ने दोषी सचिव को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

दबंग न्यूज लाईव
शुक्रवार 23.04.2021

जशपुर। जिले में महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक का आरोप है कि पंचायत सचिव जगदीश यादव ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पंचायत सचिव जगदीश यादव कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत फरसाकानी में पदस्थ है। वो लंबे समय से महिला आरक्षक को परेशान भी कर रहा था। आए दिन महिला आरक्षक को फोन करते रहता था।

घटना के दिन भी उसने महिला आरक्षक को फोन कर परेशान कर रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला आरक्षक का आरोप है कि वो बीती रात अपने साथी महिला आरक्षक के घर पर थी। उसी समय आरोपी जगदीश यादव वहां जबरन घुस गया। उसके बाद महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक की चीख पुकार सुन घटना स्थल से थोड़ी दूर फोन पर बात कर रही दूसरी महिला आरक्षक मौके पर पहुंची।उसे देखकर आरोपी फरार हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button