छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा नगर पालिका में कहीं पेयजल की समस्या तो कहीं पाईप लाईन से बह रहा पानी ।

कोटा नगर पालिका के वार्ड 8 में पिछले एक माह से पाईप लाईन फटी ।

                              ना पार्षद का ध्यान ना नगर पालिका के कर्मचारियों का ।

दंबग न्यूज लाईव
सोमवार 31.08.2026
कोटा – कोटा कागजों और साईन बोर्ड में तो नगरपालिका बन गया लेकिन सुविधा अभी भी नगर पंचायतों वाली ही है । कोटा के कई वार्डो में पेयजल की समस्या बनी रहती है लेकिन कोटा के वार्ड आठ में शनिदेव मंदिर के पास पिछले एक माह से पाईप लाईन फूटी है जिससे लगातार पानी बह रह है लेकिन ना तो वार्ड के पार्षद  का ध्यान इस तरफ है और ना ही नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों का नतीजा पिछले कई दिनों से पानी रास्ते में बह रहा है ।लोगों का कहना क्या कांग्रेसी पार्षद का वार्ड होने के कारण इस समस्या को दूर करने में नगर पालिका का ध्यान नहीं है ।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पिछले करीब एक माह से अधिक समय से पेयजल की पाईप लाईन फटी हुई है। पाईप लाईन से लगातार पानी बहकर नाली और सड़क पर जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आसपास के लोगों को अपनी जरूरत का पानी जुटाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस स्थान पर समस्या लंबे समय से बनी हुई है, वहां से जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के कर्मचारी भी गुजरते हैं। इसके बावजूद अब तक पाईप लाईन की स्थायी मरम्मत क्यों नहीं हुई यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कर्मचारी को नगर पालिका के जल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, उसी के घर के सामने यह पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं होना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

लोगों की नाराजगी अपने वार्ड पार्षद से भी है । इस वार्ड से कांग्रेस के देवेन्द्र कौशिक पार्षद है जो और ये उनका दुसरा कार्यकाल है और उन्हें उनके कामकाज और लोगों से बेहतर व्यवहार के चलते वार्ड के लोगों ने फिर से पार्षद बनाया है लेकिन पिछले एक माह से उनका ध्यान भी इस समस्या को दूर करने पर नहीं गया है ।

देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर पाइपलाइन की मरम्मत कब कराते हैं। क्या वार्ड क्रमांक 8 की यह समस्या जल्द दूर होगी या फिर पानी इसी तरह नाली में बहता रहेगा?

Related Articles

Back to top button