दबंग न्यूज की खबर के बाद आनन फानन में फिल्ड डायरेक्टर ने बुलाई जिप्सी चालकों की बैठक ।
कहा जल्द ही होगा वेतन भुगतान । सफारी गाड़ियों को रोककर अच्छा नहीं किया ।

दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 28.06.2026
बिलासपुर /कोटा – दबंग न्यूज लाईव ने आज सुबह ही एक खबर प्रदेश के सबसे बड़े टाईगर रिजर्व को डूबोने में जूटे अधिकारी शिर्षक से प्रकाशित की थी । पिछले तीन दिनों से अचानकमार टाईगर रिजर्व के जिप्सी चालक अपने वेतन को लेकर हड़ताल पर थे और कल तो गजब ही हो गया जब इन्होंने सफारी पर्यटकों की तीन गाड़ियों को जंगल में जाने से रोक दिया । ये मामला शायद पूरे भारत के टाईगर रिजर्व का अपने आप में पहला मामला होगा । खैर इस खबर के बाद मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी प्रियंका पाण्डेय ने समस्त वाहन चालकों की एक बैठक शिवतराई में बुलाई ।

बैठक में जो जो भी हुआ उसके लिए वाहन चालकों ने लिखित में अपना बयान दिया है जिसकी कापी दबग न्यूज लाईव के पास है और ये खबर उसी आधार पर बनाई जा रही है । ये अलग बात है कि जिप्सी चालकों के इस नोट पर हमारी खबर को टाईगर रिजर्व के संबंध में विपरित खबर बताया गया लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता हम हर सच और गलत को अपने पाठकों के सामने जरूर लाएंगे ये सोचे बिना की कोैेन हमारी खबर के बारे में क्या राय रखता है ।
जिप्सी चालकों की समस्या आज और कल की नहीं थी पिछले चार माह से ये जिप्सी चालक वेतन ना मिलने के कारण आर्थिक समस्या झेल रहे थे । इन्होंने कई बार अपने उच्च अधिकारी को इसके बारे में बताया लेकिन समस्या का हल नहीं निकला । खबर केे बाद आज फिल्ड डायरेक्टर प्रियंका पांडेय ने इस पूरे मामले में बैठक लेकर समस्या के समाधान की तरफ अपने कदम उठाएं । कल की सफारी के पर्यटकों को बुकिंग के पैसे वापस करने का निर्णय लेने के कारण वन परिक्षेत्र अधिकारी ईको टूरिज्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है
चालकों के नोट पढ़ने के बाद ये समझ आया कि फिल्ड डायरेक्टर मैडम को भी चालकों की इस समस्या का पता नहीं था । उन्होंने बैठक के दौरान वाहन रोकने को बड़ी गलती मानी जिससे सफारी और पर्यटकों पर बुरा असर पड़ना बताया ।
मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी प्रियंका पाण्डेय ने दबंग न्यूज लाईव से बात करते हुए बताया कि – “वाहन चालकों का पैसा पिछले 17 तारीख को ही जारी हो चुका है लेकिन पूर्व उपसंचालक के अवकाश पर जाने के साथ ही नए उप संचालक के पदभार ग्रहण करने एवं बैंक फार्मेल्टी में विलंब के कारण ये स्थिति बनी लेकिन जल्द ही सभी के खातों में ये राशि चले जाएगी । उन्होंने आगे कहा कि पर्यटकों की गाड़ी को रोकना अच्छी बात नहीं थी इससे टूरिस्टों पर गलत प्रभाव जाएगा बाकी हमारी पूरी कोशिश है कि एटीआर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना रहे । चालकों से बात के बाद आज शाम से सफारी फिर शुरू हो गई है ।”



