शेरा ,शोले और रोमियो कोटा पुलिस की गिरफ्त में ।
15 अगस्त में हुई कार्यवाही में धरे गए नगदी के साथ ।

दबंग न्यूज लाईव
रविवार 16.08.2026
कोटा – पंद्रह अगस्त ड्राई डे के दिन कोटा पुलिस ने एक कार्यवाही में लगभ 5740 रू किमत की अवैध शराब और 2150 रू नगदी के साथ एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कोटा डाक बंगला के पास एक युवक भारी मात्रा में अवैध शराब बेच रहा है । चूंकि ड्राई डे के दिन ये सूचना मिली थी इसलिए कोटा पुलिस ने तत्काल मुखबीर की सूचना पर दबिश देते हुए 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए जप्त किया ।
कोटा पुलिस ने आरोपी चंद्रमोहन साहू पर अपराध क्रमांक 666/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।



