गांधी जी के स्वच्छता संदेश से प्रभावित सचिव ने ग्राम पंचायत में चलाया अनोखा स्वच्छता अभियान ।
स्वच्छताग्राहियों का मानदेय नीजि फर्मों के खाते में इसी को कहते हैं मेहनत करे मुर्गी और अंडा खाए फकीर ।

दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 12 नवम्बर 2026
कोटा – गांधीजी के स्वच्छता संदेश का असर कोटा जनपद पंचायत के लालपुर ग्राम पंचायत के सचिव हरीश खाण्डे पर इतना हुआ कि उसने गांधीजी की जंयती यानेे 02 अक्टूबर छुट्टी वाले दिन पंचायत के स्वच्छता हितग्राहीयों के मानदेय का लाखों रूपया निजी कंट्रक्शन फर्म के खाते में डाल दिया जबकि ये राशि महिला समूह के खाते में या फिर स्वच्छता हितग्राहियों के खातों में जानी थी ।
पूरा मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल जनपद के पंचायत इंस्पेक्टर और करारोपण अधिकारियों पर उठता है और यदि आडिट हुआ हो तो फिर आडिटर पर भी कि इन्होंने पंचायत के दौरे के दौरान क्या देखा ? और पंचायत इंस्पेक्टर और करारोपण अधिकारी का काम पंचायत में क्या है ? इस मामले को जानने के बाद जनपद पंचायत के सीईओ युवराज सिन्हा भी हतप्रभ हैं कि आखिर ये हुआ कैसे और करारोपण अधिकारी ऐसे मामले क्यों नहीं पकड़ पाते ।
बहरहाल आप लालपुर के सचिव हरीश खाण्डे की कारगुजारी पढ़िए। सचिव हरीश खांडे ने स्वच्छता हितग्राहियों को दिए जाने वाले मानदेय की राशि में भारी गड़बड़ घोटाला किया है । सचिव ने स्वच्छता मानदेय के दो लाख पच्चीस हजार रूपयों में से मात्र बत्तीस हजार रूपए वास्तिविक हितग्राहियों के खाते में डाले और एक लाख तिरानबे हजार फर्जी ढंग से दो निजी फर्म के खाते में डाल दिए । इनमें से एक है पंकज ट्रेडर्स जिसके खाते में 24 जून को उन्चास हजार रू. और एक है सुरेन्द्र कंस्ट्रक्शन जिसके खाते में दो अक्टूबर 2026 को पचास हजार , पचास हजार और चौवालिस हजार का ट्रांजेक्शन किया गया है ।
अब सवाल ये है कि क्या स्वच्छता हितग्राहियों के मानदेय का पैसा किसी नीजि फर्म के खाते में डाला जा सकता है ? और क्या पंचायत में स्वच्छताग्राही इन फर्मों के ठेके पर काम कर रहे थे जिनके मानदेय का भुगतान ये फर्म करते ? इन दोनों सवालों के जवाब एक ही हैं नहीं । तो फिर सचिव के ऐसे कारनामें क्यों पंचायत इंस्पेक्टर और करोरोपण अधिकारी के सामने नहीं आए ? और यदि आए हों तो उन्होंने क्यों इस पर एक्शन नहीं लिया ?
बिलासपुर की जांच टीम ने आखिर इन फर्मों की जांच क्यों नहीं की ? क्या ये पता किया कि सचिव का पंकज ट्रेडर्स और सुरेन्द्र कंस्ट्रक्शन से क्या संबंध है ? क्या ये जांच की कि यदि स्वच्छता ग्राहियों के मानदेय का पैसा इन फर्मांे के पास आया तो उन्होंने इसका क्या किया ? और सबसे बड़ा सवाल इन फर्मों पर कि इन्होंने स्वच्छताग्राहियों के मानदेय का पैसा अपने खाते में क्यों लिया ?
इस पूरे मामले में जब पंचायत के सचिव हरीश खाण्डे से बात की गई तो उन्होंने एक लाईन में भुगतान होना इंकार किया और कहा कि ऐसा भुगतान हुआ ही नहीं है । वैसे में पूरा मिलान करके ही बता सकता हूं ।
जांच अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि – जांच के दौरान सचिव उपस्थित नहीं थे इसलिए एकतरफा जांच रिपोर्ट बनाई गई है और ऑन लाईन ट्राजेक्शन को देखा गया है जिसमें मानदेय का पैसा दो फर्मों को देने की बात स्पष्ट हैं । हमने अपनी जांच रिपोर्ट कार्यालय में सौंप दी है और सचिव सरपंच के साथ ही दोनों फर्माें को भी पार्टी बनाया है जिन्होंने स्वच्छता ग्राहियों के मानदेय का पेैसा लिया है ।
इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा का कहना था – .जांच रिपोर्ट के बाद प्रकरण एसडीएम कार्यालय में सौंप दी गई है । मुझे खुद अचरज हो रहा है कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे कोई कर सकता है , पंचायत इंस्पेक्टर और करारोपण अधिकारी क्या कर रहे थे जबकि इनकी डयूटी ही यही देखना है ।
खैर देखना होगा इस पूरे मामले में क्या कार्यवाही होती है खासकर ऐसी फर्मों पर जो बिना काम किए ही पंचायत से पैसे ले रहे हैं ।



