करगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

मरवाही उपचुनाव – दो साल बाद मरवाही के नेताओं को कांग्रेस की नीति रीति समझ आई , थोक के भाव में भाग रहे कांग्रेस की तरफ ।

आज फिर आधा सैकड़ा से ज्यादा भाजपा और जनता कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा ।

 

दबंग न्यूज लाईव
शुक्रवार 23.10.2020

 

मरवाही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने दो साल हो गए और गजब बात की दो साल बाद मरवाही के भाजपा और जनता कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीति और रीति समझ आई और वे उससे प्रभावित होकर कांग्रेस में जाने लगे । आज भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने आधा सैकड़ा से ज्यादा यानी पचपन लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया ये सभी कांग्रेस से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्ययन मोहन मरकाम के समक्ष भाजपा और जनता कांग्रेस के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुवे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का कारवाँ बढ़ रहा है। मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित है। कुम्हारी ,भरीडांड ,परासी ,कटरा के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं बीजेपी के 55 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया।


कांग्रेस प्रवेश करने वाले अनुज राय ,अमन रजक ,कमलेश दास, वीरेंद्र रैदास ,गणेश रैदास ,गंगा रैदास ,लछमन रैदास ,गंगा दास ,राजू रैदास ,रमेश रैदास, शुभम चतुर्वेदी, छविलाल केंवट ,खेलन प्रसाद रजक ,अल्ला प्रसाद ,दीपक लहरे ,प्रकाश यादव ,कैलाश ओटरी ,रामनाथ केवट ,राघव कश्यप ,शुशील मिश्रा ,रूपम चतुर्वेदी ,चिराग प्रधान ,दादू प्रजापति ,मनीष रैदास ,दमेलाल मरावी ,मूलन सिंह उईके ,सरद रॉय ,अखिलेश केंवट ,अल्तमश खान ,मनीष रैदास ,गेंदलाल उदय ,राजकुमार मार्को ,रामचरन केवट ,शंकर लाल ,राजेश प्रजापति ,शुनिल कुमार केवट ,ब्रिजेश केवट ,इंद्रजीत ,संतोष कुमार केंवट ,अनिल कुमार केवट ,अनुज प्रसाद ,राजेश प्रजापति ,दसरथ प्रसाद केवट ,रवि केवट,रजक ,गायन दास रैदास ,जैकी रजक ,रामगोपाल केवट ,रोशन रैदास ,राजकुमार रैदास ,बंशी लाल केवट ,खेलन ,गोलू रैदास है।

sanjeev shukla

Sanjeev Shukla DABANG NEWS LIVE Editor in chief 7000322152
Back to top button