छत्तीसगढ़ राज्यबिलासपुरमरवाहीरायपुर
Trending

कोटा में आज आबकारी विभाग की अजब कार्यवाही ।

अधिकारी ने कहा कार्यवाही हुई लेकिन डिटेल नहीं दिया ऐसे में संदेह क्या वाकई में कार्यवाही हुई ?

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 31.03.2026
बिलासपुर -कोटा में आज अवैध शराब पर आबकारी विभाग की अजब ही कार्यवाही देखने को मिली । कार्यवाही ऐसी हुई कि आबकारी नीरिक्षक ने सुबह से लेकर शाम कर दिया लेकिन ना तो इस कार्यवाही के संबंध में कोई डिटेल बता पाए और ना ही कुछ दस्तावेज ही उपलब्ध करवा पाए । जबकि इस बीच सूत्रों से ये जानकारी सामने आई कि  आबकारी विभाग ने लंबा लेन देन इस मामले में कर लिया । ऐसे में संदेह उत्पन्न हो रहा है कि क्या वाकई में कुछ कार्यवाही हुई भी है या नहीं ? यदि हुई है तो फिर मीडिया को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही और यदि नहीं हुई है तो फिर अधिकारी कार्यवाही की बात क्यों कर रहे हैं ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी नीरिक्षक बी एस राठिया आज कोटा विकासखंड में अवैध शराब पकड़ने के अपने रूटीन दौरे पर थे जाहिर है उन्हें गांव में अवैध शराब बिकने की जानकारी अपने मुखबीर से मिली होगी । जानकारी ये भी मिली कि आबकारी की टीम उक्त गांव में गई और लेन देन करने के बाद मामला सल्टा दिया गया ।
इस मामले की जानकारी मीडिया को हुई तो उन्होंने आबकारी नीरिक्षक से इस पूरे मामले में जानकारी ली । जिसके जवाब में आबकारी नीरिक्षक राठिया का ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन लीटर अवैध शराब का एक प्रकरण दर्ज किया है उन्होंने लेन देन के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया ।
मीडिया ने जब उनसे उस एक प्रकरण की डिटेल मांगी तो वो सुबह 12 बजे से खबर लीखे जानें तक उसे उपलब्ध नहीं करवा पाए । इस बीच उन्होंने एक दो बार ये जरूर कहा कि वो पूरी जानकारी व्हाटसएप पर भेज रहे हैं जबकि शाम को ये कहकर पल्ला झाड़ लिए कि बिलासपुर में एक मीटिंग में हूं । इसलिए आप मेरा यही वर्जन लगा दीजिए ।
अब सवाल ये उठता है कि आबकारी विभाग ने ऐसा कौन सा प्रकरण बनाया जिसकी डिटेल देने में कई घंटे लग गए ? क्यों बार बार आबकारी नीरिक्षक बहाने बनाते रहे ? और सूत्रों से जो जानकारी लेन देन के संबंध में मिल रहे हैं क्या उसमें थोड़ी भी सच्चाई है ? यदि ऐसा है तो विभाग को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए जिससे सच्चाई सामने आए ।
विभाग को ये भी देखना चाहिए कि आबकारी की टीम आज कोटा के किस किस गांव में गई और क्या कार्यवाही की ? यदि आज दिन भर घुमकर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो फिर टीम पूरे दिन गांव में क्यों घुमते रही जिससे शासन का पैसा खर्च होते रहा  ? वैसे भी आबकारी टीम पर आए दिन वसूली करने के आरोप लगते रहते हैं ऐसे में विभाग को अपनी छवी सुधारने की दिशा में भी काम करना चाहिए । 

Related Articles

Back to top button