कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर

खबर का असर – नगर पंचायत के कर्मचारी जुटे नाली सफाई में ।

वार्ड 09 की नालियों की सफाई शुरू ।

दबंग न्यूज लाईव
शुक्रवार 24.04.2026

कोटा – कोटा के वार्ड क्रमांक नौ में नालियों की गंदगी और उससे गुजर रही पेयजल की पाईप लाईन को लेकर कल दबंग न्यूज लाईव ने ‘मैं कोटा हूं..। ‘ के शिर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी ।

खबर के बाद आज वार्ड नम्बर नौ की नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है । नगर पंचायत के कर्मचारी मुस्तैदी के साथ इन नालियों की सफाई अभियान में जुटे हुए हैं । 


वार्ड नौ की नालियों की सफाई के लिए आज सुबह से ही नगर पंचायत का जेसीबी लगा हुआ है उम्मीद है सभी वार्डों की नालियों की स्थिति भी अधिकारी देख लेंगे और सफाई पर ध्यान देंगें


इस बीच वार्ड नौ के पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट अग्रवाल ने दबंग न्यूज लाईव का धन्यवाद देते हुए कहा कि दबंग न्यूज लाईव ने जनहित के मुद्दे पर त्वरित खबर लगाई थी और नगर पंचायत के अधिकारियों ने भी उतनी ही तत्परता से नालियों की सफाई का काम चालू कर दिया है । मैं दबंग न्यूज लाईव और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं ।

Related Articles

Back to top button