कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरमरवाहीरायपुरशिक्षा
Trending

स्कूल में छात्र राजकीय गीत नहीं गा पाया तो टीचर ने कर दी डंडे से पिटाई ।

गोबरीपाट के डीएव्ही स्कूल का मामला । पालक ने किया बीईओ से शिकायत ।

दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 28.07.2026
कोटा – नगर में डीएव्ही स्कूल की दो ब्रांच है जिसमें एक अभी अभी इसी सत्र में शुरू हुई है जबकि दुसरी गोबरीपाट पंचायत में है । छत्तीसगढ़ में जब डा रमन सिंह की सरकार थी उस समय सरकार ने करोड़ों की स्कूल बिल्डिंग नीजि विद्यालयों को चलाने के लिए दिया था उसी समय गोबरीपाट के इस भारी भरकम भवन में मुख्यमंत्री माडल स्कूल के रूप में डीएव्ही स्कूल का संचालन शुरू हुआ ।


अब आते हैं मुद्दे की बात पर इस सत्र से सभी स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ राजकीय गीत भी प्रेयर के समय कराने की शुरूवात हुई है ऐसे में कई बच्चे होंगे जिन्हें राजकीय गीत पूरा याद नहीं होगा ऐसे में सिर्फ इसलिए बच्चे की पिटाई हो जाए तो ये बात गलत है ।

मामला गोबरीपाट के डीएव्ही स्कूल का है । यहां पढ़ने वाले एक पालक ने आज विकासखंड कार्यालय में लिखित शिकायत की है कि प्रेयर के दौरान जब उनका बच्चा राजकीय गीत नहीं गा पाया तो वहां के शिक्षक रूपेश श्रीवास ने उसे डंडे से मारा जिससे उसके पैर में चोट के निशान बन गए और बच्चा पूरे दिन दर्द से परेशान रहा ।

इस मामले में गोबरीपाट स्कूल के शिक्षक रूपेश श्रीवास से बात की गई तो उनका कहना था कि बच्चा राजकीय गीत नहीं गा रहा था इसलिए हल्के से मारा गया डंडे से जोर से मारने वाली बात गलत है ।
डीएव्ही स्कूल के प्राचार्य शुधांशु जायसवाल से भी इस पूरे मामले में जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि – इस मामले में मैने संज्ञान लिया है और टीचर से पूछा है उनका कहना था कि बच्चा राजकीय गीत नहीं गा रहा था इसलिए हल्के से मारा गया । प्रार्चाय ने आगे चोट के निशान की सांईटिफिक पोष्टमार्टम करते हुए कहा कि किसी कि स्किन सेंसटिव्ह रहती है हल्के से छूने में निशान पड़ जाता है हो सकता है बच्चे की स्किन ऐसी हो ।

बहरहाल इस पूरे मामले में हुई शिकायत का संज्ञान कोटा बीईओ को लेना है । लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या किसी बच्चे को राजकीय या राष्ट्रगान याद ना हो तो इस तरह से उसकी पिटाई करना जायज है ? स्कूल पर भी सवाल उठता है कि इतने दिनों में अपने बच्चों को क्यों राजकीय गीत याद नहीं करवा पाए ? सरकार को ये भी देखना चाहिए कि करोड़ों की सरकारी बिल्डिंग पर नीजि विद्यालय किस प्रकार से स्कूलों का संचालन कर रहे हैं ?

Related Articles

Back to top button