छत्तीसगढ़ राज्यकरगी रोडकोरबापेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुर
Trending

चोरों के हौसले बुलंद भरी दोपहरी में दो घरों के तोड़े ताले लाखों की नगदी ले भागे ।

सेमरिया और मझगांव में एक ही दिन में चोरी दो घटनाएं ,चोरों ने पुलिस को ललकारा ।

दबंग न्यूज लाईव
गुरूवार 30.07.2026

कोटा – कोटा थाने का इतिहास रहा है कि जब जब यहां नए थाना प्रभारी की पदस्थापना हुई है चोरों ने उनका स्वागत जरूर किया है लेकिन इस बार कई वारदात एक साथ हो गई । पहली मर्डर की है जो खुरदूर में हुई और उसके आरोपियों को पुलिस ने अपनी तत्परता से 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया । लेकिन पुलिस इस मामले का दस्तावेजीकरण करती उससे पहले ही भरी दोपहरी में कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया से दो चोरी की घटना सामने आ गई जिसने पुलिस की नींद दोपहर में उड़ा दी ।

आपने रात के अंधेरे में चोरों को सूने मकान का ताला तोड़ने की घटना सुनी होगी लेकिन ये शायद  पहला ऐसा मामला हो जब चोरों ने रात का इंतजार नही किया और दिन दहाडे भरी दोपहरी ही घरों के ताले तोड़ डाले ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया और मझगांव में आज दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच चोरों ने चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया । पहली चोरी हुई मझगांव के कपड़ा व्यापारी दिनेश मिश्रा के यहां । दिनेश मिश्रा की कपड़ा दुकान सेमरिया चौक में है । पीड़ित के परिवार के लोग बाहर गए हुए थे ऐसे में दिनेश मिश्रा अपने दुकान से एक दो घंटे में घर की तरफ जाकर देख आते थे । एक बजे जब वे घर पहुंचे तो सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन जब दुबार दो से ढाई बजे के बीच गए तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है और अलमारी से नगदी गायब है । उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना लोगों को और थाने में दी ।

पुलिस इस मामले में कुछ करती उससे पहले ही औरापानी रोड पर पूरन नाम के किसान के घर में चोरी की घटना सामने आई । पूरन अपने घर के बाजू खेत में खेती किसानी कर रहा था पांच बजे जब उसका परिवार घर आया तो घर में सारा समान बिखरा पाया । घर में रखी नगदी रकम भी गायब थी ।

चोरी की दो घटना वो भी भरी दोपहरी में होना ये बताता है कि चोर कितने शातिर थे और उन्हें पता था कि वो आसानी से चोरी की इन वारदात को अंजाम दे सकते हैं । पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है ।

चोरी की घटना में चोरों ने कितने माल पर हाथ साफ किया है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है लेकिन इतना तय है कि इन दिनों कोटा क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी बुलंद है और चोरी का सुराग पुलिस लगा नहीं पा रही है । इस पूरे मामले में और अधिक जानकारी के लिए थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई ।

देखना है कोटा पुलिस चोरी के ऐसे मामलों को कितने जल्दी सुलझाते हुए क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाती है कि निश्चिंत रहिए कोटा पुलिस है जो ऐसे अपराधियों को छोड़ेगी नहीं ।

Related Articles

Back to top button