
दबंग न्यूज लाईव
शनिवार 04.04.2026
शनिवार 04.04.2026
कोटा – कोटा नगर में सेंट जेवियर्स स्कूल के झोला झंडी उठा कर चल देने के बाद खाली हुए भवन में डीएवी संस्था ने अपना स्कूल खोल लिया है । हर काम कागजों पर सहीं चल रही है एक स्कूल बंद हुआ दुसरा खुल गया लेकिन बंद हुए स्कूल ने जो नुकसान कोटा के बच्चों और पालकों का किया उसकी किसी को फिक्र नहीं है ।

सेंट जेवियर्स स्कूल के बंद होने से वहां आरटीआई के तहत पढ रहे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है । सेंट जेवियर्स ने तो एक कागज आगे बढ़ा कर कोटा के स्कूल को भरनी में मर्ज करना बता दिया और कई समस्याओं से मुक्ति पा ली लेकिन कोटा के वो पालक और बच्चे अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं जिनका यहां आरटीआई के तहत एडमिशन था ।

खैर बात करते हैं डीएबी पब्लिक स्कूल की । डीएवी संस्थान कोटा के गोबरीपाट में मुख्यमंत्री माडल स्कूल के नाम पर बहुत पहले से एक स्कूल चला है इस तरह से डीएवी प्रबंधन ने एक स्कूल कोटा में और खोल दिया है जिसका आज इनोग्रेशन प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ।

कई अव्यवस्था – स्कूल प्रबंधन ने यू ंतो अपने आप को वैदिक विधि विधान से जुड़ा हुआ बताया लेकिन वैदिक हवन और आहुति के समय इनके पंडित जी पूरे यूरोपियन डेªस में और चमड़े की बेल्ट बांधे हवन पूजन और आहुती दिलाते दिखे । स्कूल प्रबंधन ने यू ंतो सैकड़ों कुर्सिया अपने अतिथियों के लिए लगाई हुई थी लेकिन नब्बे प्रतिशत कुर्सिया खाली ही दिखी जिसे लेकर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता नाराज दिखे । उनका कहना था कि यदि हमेें ही समय पर जानकारी दे दी जाती तो मंत्री महोदय के स्वागत हम कमी नहीं छोड़ते ।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बाद में शिक्षा मंत्री ने कहा कि – प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है और नई शिक्षा नीति के तहत काम कर रही है । प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में लगभग सौ विवेकानंद स्कूल खोलने जा रही है जहां गुणवत्ता युक्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की व्यवथा होगी । उन्होंने आरटीआई के तहत पढ़ रहे बच्चों की समस्या पर कहा कि हम इसके बारे में कोई रास्ता निकालेंगे किसी भी बच्चे का भविष्य खराब नहीं होगा । उन्होंने प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी स्कूल के जवाब में कहा कि स्कूल बंद नहीं हो रहे है उन्हें आवश्यकतानुसार मर्ज किया गया है ।
खैर उम्मीद की जानी चाहिए कि डीएवी स्कूल कोटा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करेगा और यहां गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ ही सस्ती शिक्षा भी प्रदान करेगा ।



