वाह रे रेलवे के ठेकेदार तन्ने तो गजब कर दियो ।
अच्छा हुआ मालगाड़ी थी सवारी गाड़ी होती तो हो सकता था बड़ा हादसा ।

एसी बोगी में लोगों के लिए तो जगह नहीं , चढ़ा दिया जेसीबी का बकेट ।
दबंग न्यूज लाईव
मंगलवार 14.07.2026
Sanjeev Shukla
कोटा / बिलासपुर -रेलवे तो गजब करते ही रहता है लेकिन अब तो रेलवे के एक ठेकेदार ने इतना गजब किया कि आप सुनकर हैरान हो जाएंगे । जिस एसी बोगी में आम सवारी को चढ़ने मे मशक्कत करनी पड़ती है उसी एसी बोगी में रेलवे के एक ठेकेदार ने इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के एसी बोगी नम्बर ए 1 में जेसीबी के बकेट को सवारी करा दी ।

इस बकेट को लेने के लिए करगीरोड स्टेशन पर उसके आदमी भी मौजूद थे । नर्मदा एक्सप्रेस अपने समय पर करगीरोड स्टेशन पर आई ठेकेदार के आदमियों ने एसी बोगी से लोहे के भारी भरकम बकेट को उतारा और बिचारी नर्मदा आगे के लिए बढ़ गई । लेकिन खेल तो अभी बाकी था ट्रेन के जाने के बाद मजदूरों ने बकेट को प्लेटफार्म दो से तीन पर ले जाने की बहादुरी दिखाई लेकिन इसी बीच मालगाड़ी आ गई तो मजदूर बकेट छोड़कर भाग खड़े हुए और धड़धड़ाती मालगाड़ी बकेट से टकरा गई जिससे उसके तीन वैगन पटरी से डिरेल हो गए ।

करगीरोड स्टेशन पर हुई इस घटना ने रेलवे में हडकंप मचा दिया और रेलवे के नीचे से लेकर उपर तक के अधिकारियों की दर्जनों गाड़ियों से स्टेशन की पार्किंग भर गई । यदि ये घटना नही हुई हो तो शायद रेलवे को ये पता भी नही चलता कि उसके एसी बोगी में अब इंसान नहीं रेलवे के ठेकदार अपना सामान भरकर भेजते हैं ।

सवाल ये उठता है कि आखिर इंदौर से करगीरोड तक के बीच क्या किसी रेलवे अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ी ? क्या रेलवे से सब सेट होता है ? या ठेकेदारों की इतनी पकड़ है कि वो ट्रेन की एसी बोगी में लोहे का इतना भारी भरकम उपकरण हजारों किमी तक भेज दें ? सवाल कई हैं लेकिन जवाब नदारद हैं ।

लेकिन इतना हुआ कि रेलवे के अधिकारीयों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और करगीरोड से इंदौर तक के स्टेशनों की सारी सीसीटीवी फुटेज चेक कर डाली और अंत में इंदौर में एसी बोगी नम्बर 01 में कुछ लोग इस बकेट को चढ़ाते हुए नजर आ ही गए ।

’बिलासपुर स्टेशन से कोच ए 1 के कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो इंदौर में इससे चढाने वाले एवं करगी रोड में उतारने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर इसमें शामिल सभी आरोपियों को उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुल अभी तक- 10 आरोपियों की गिरफ्तारी रेलवे एक्ट के तहत रेलवे सुरक्षा बल उसलापुर ने की है जिनमें कमलेश टेकाम / मुन्ना, पिता- दयाराम, उम्र – 25 वर्ष, नरहर सिंह / पिंटू, पिता-रघुवर सिंह उम्र- 35 वर्ष, देवा सिंह / मुन्ना, पिता-दुक्कू सिंह उम्र – 38 वर्ष, बुद्दू सिंह, पिता- गोगल सिंह, उम्र- 49 वर्ष, छतरपति मरावी, पिता- हीरालाल मरावी उम्र – 32 वर्ष, लोकेश मांडवी, पिता- कुशल मांडवी, उम्र 19 वर्ष , अभिषेक यादव, पिता- पप्पू यादव, उम्र 21 वर्ष, . मोहम्मद शमीर, पिता- मोहम्मद शलीम, उम्र 24 वर्ष, अमित यादव, पिता- जय प्रकाश यादव , उम्र 23 वर्ष जबकि फरार ठेकेदार पवन नायक की गिरफतारी के लिए रेलवे की टीम लगी हुई है ।



