43 डिग्री गर्म हवाओं के बीच बेमतलब का समस्या निवारण शिविर ।
लोग गर्मी से होते रहे हलाकान , तो कई अधिकारी पूरे समय एसी चालू कर गाड़ी में नजर आए ।

शिविर में उपस्थित आधे पुलिस वाले कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला को घेरे रहे ।
दबंग न्यूज लाईव
21.05.2026 गुरूवार
कोटा/बिलासपुर – प्रदेश में गर्मी अपने प्रचंड आवेग में है जब कोई अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहता ऐसे में सरकार जनता की समस्या सुलझाने के लिए शिविर लगा रही है और मजे की बात शिविर में वही अधिकारी कर्मचारी नजर आते हैं जो लोगों को उनके कामों के लिए महिनों अपने दफतरों के चक्कर लगवाते रहते हैं । आफिसों के चक्कर काट चुकी जनता शिविर में अपनी उन्हीं समस्याओं की पर्ची उन्हीं अधिकारी कर्मचारियों को देती है और उम्मीद करती है कि समाधान शिविर में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या खतम हो जाएगी ।

कोटा विकासखंड में आज 43 डिग्र्री हीट वेव के बीच मिटठू नवागांव में ऐसे ही समाधान शिविर का आयोजन हुआ । बड़ा सा पंडाल लगाया गया मंच बनाया गया दर्जनों विभागों के स्टाल लगे मंच पर नेता अधिकारी विराजमान हुए और सामने गर्मी में तपती आम जनता बैठे रही ।

स्टाल में बैठे अधिकारी कर्मचारी किसी समस्या का समाधान कर रहे हो ऐसा दिखा नहीं । स्टाल का काम सिर्फ आवेदनों को इकटठा करना रह गया था । कुछ स्टाल ज्यादा ही भीड़ ही दिखी लेकिन वो समस्या समाधान तो करते नहीं दिखे । स्वाथ्य विभाग जो काम अपने अस्पताल में करता है वहीं शिविर में भी कर रहा था । स्टाल के टेबल पर दवाईयां थी लोगों के बीपी नापे जा रहे थे और दवाईयां दी जा रही थी लगा जैसे स्वास्थ्य शिविर लगा हो । महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में पूरक पोषण आहार से बने व्यंजन थे समाधान शिविर में इन व्यंजनो की जरूरत समझ नहीं आई । बाकी विभाग के प्रमुख मंच से अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार ही करते दिखे ।

शिविर में मौजूद पुलिस का एक बड़ा वर्ग बेलगहना क्षेत्र के कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला को ही घेरे दिखा शायद उन्हें लगा कि यदि मामला ढीला छोड़ दिया तो कहीं कुछ विरोध ना हो जाए ।

शिविर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता प्रबल प्रताप सिंह भी मौजूद थे । विधायक ने आबकारी विभाग को घेरते हुए आदिवासीयों पर अवैध शराब के मामले दर्ज करने के लिए फटकार लगाई साथ ही कुरदर रिसार्ट में हुए हिरण कांड में निर्दोष लोगों को फंसाने की बात कही । वहीं भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह ने भी भाजपा सरकार के कामों के बारे में बताया साथ ही कई अधिकारियों को भी सचेत करते हुए कहा कि ठीक से काम करें लोगों को दिक्कत नही ंहोनी चाहिए ।
गाडियों की भरमार – देश के प्रधानमंत्री डीजल पेट्रोल बचाने का आव्हान कर रहे हैं लेकिन शिविर में सैकड़ों की संख्या में कार और बड़ी गाड़ियां नजर आई मजे की बात तो ये थी कि कई अधिकारी पूरे समय अपनी गाड़ियों में एसी चालू करके बैठे रहे वहीं जिले से बड़े अधिकारियों की गाड़ी बिना साहब के बैठे भी चालू ही थी ताकि साहब जब आएं तो गाड़ी ठंडी मिले ।
समाधान शिविर में आए आवेदनों और लोगों की कितनी समस्या शिविर में हल हुई ये इसकी अधिकारिक जानकारी तो नहीं पता लेकिन ऐसे शिविर का कोई औचित्य दिखाई नहीं देता । सरकार को चाहिए कि ऐसे शिविर लगाने की जगह अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को ये कड़ा निर्देश दे कि आफिस में आए आवेदनों पर ही गंभीरता से कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण करें । ऐसे शिविर ठंड के समय सरकार अपनी उपलब्धि बताने और जनता के बीच जाने के लिए लगा सकती है ।



