कोरबाकरगी रोडछत्तीसगढ़ राज्यपेंड्रा रोडबिलासपुरभारतमरवाहीरायपुरशिक्षा

चोरों ने एक बार फिर एक स्कूल को बनाया निशाना ।

कुंवारीमुडा के बाद नंगचुई स्कूल से उड़ा ले गए गैस सिलेंडर और चांवल ।

दबंग न्यूज लाईव
सोमवार 31.08.2026

कोटा – कोटा विकासखंड के स्कूलों में शायद चोरों की काली नजर लग गई है क्योंकि एक बार फिर चोरों ने कोटा विकासखंड के एक स्कूल को फिर से निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर के साथ ही चांवल की बोरी ले उड़े ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा विकासखंड के नगचंुई प्राथमिक शाला में शुक्रवार की रात चोरों ने दो सिलेंडर जिनमें एक भरा और एक खाली के साथ लगभग पचास किलो चांवल की चोरी कर ली ।स्कूल की रसोईया लच्छन बाई रजक शनिवार को जब स्कूल पहुंची तो देखा कि मध्यान्ह भोजन कक्ष का ताला टुटा हुआ था । अंदर जाने पर पाया कि कमरे में रखा एक खाली सिलेंडर और एक भरे सिलेंडर के साथ ही लगभग पचास किलो चांवल अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था ।

रसोईया ने इस बात की जानकारी प्रभारी प्रधानपाठक सुधीर मानिकपुरी और शिक्षक सी पी तिवारी को दी जिसके बाद शाला स्टाफ ने इस मामले का पंचनामा बनाते हुए जुनापारा चौकी मे इसकी शिकायत दर्ज करते हुए कोटा बीईओ को भी इसकी जानकारी दी है ।

चोरों की नजर अब स्कूल के छोटे बच्चो के निवालों पर भी पड़ चुकी है क्योंकि इसके पहले कोटा विकासखंड के ही कुंवारी मुडा प्राथमिक शाला से भी चोरों ने बर्तन के साथ ही लगभग छह कट्टी चांवल और तेल मसाले भी चोरी कर लिए थे जिसके बाद से कोटा पुलिस चोरों की तलाश कर रही है ।

Related Articles

Back to top button